सुखी और आदर्श जीवन का साधन है श्रीरामचरितमानस : रामबली सिंह
तेघड़ा /बेगूसराय
संतपॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के परिसर में श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के तत्वावधान में श्री संकटमोचन प्रखंड गोष्ठी तेघड़ा का सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिलाध्यक्ष सह राज्य अध्यक्ष रामबली सिंह ने श्री रामचरितमानस कि प्रत्येक चौपाई से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में शरावोर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्री रामचरित मानस मोक्ष प्राप्ति के अलावे मानव जीवन को भी सुखी बनाने का साधन है। श्री रामचरित्र के निर्देशों को जीवन में उतारकर मनुष्य अपने जीवन को एक आदर्श बन सकता है। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण सत्य ने कहा कि श्रीराम चरितमानस में जीवन आदर्श राजधर्म, आदर्श पारिवारिक जीवन, आदर्श पतिव्रत धर्म, आदर्श भ्राता धर्म, के साथ-साथ सर्वोच्च शक्ति, ज्ञान ,बैराग आदर्श गृहस्थ तथा सदाचार शिक्षा है। जिससे मनुष्य के जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।
मनोकामना पूर्ति, भय और संशय निवृत्ति के लिए, संतान सुख की प्राप्ति के लिए, विपत्ति नाश के लिए, रोग तथा उपद्रवों की शांति के लिए मंत्र पाठ किया जा सकता है। मौके पर राष्ट्रीय उपमंत्री नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, राज्य महामंत्री प्रद्युम्न सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रागिनी देवी सहित जिला उपाध्यक्ष रामअहलाद राय, जिला उप मंत्री हरेराम चौधरी सहित कई गण्यमान लोगों की उपस्थित रहे।
तमाम अतिथियों का स्वागत संकटमोचन प्रखंड गोष्टी तेघड़ा के अध्यक्ष अच्युतानंद सिंह और संतपॉल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने किया। आयोजित गोष्ठी में तेघड़ा सहित आसपास के हजारों मानस प्रेमियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति सराहनीय रही।इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी राम कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, भीम कुमार, राम पुनीत राय, रंजन कुमार, अविनाश कुमार, सुजीत मिश्रा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही I




