युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ।
सच आज तक संवाददाता यदुनंदन जी की खास रिपोर्ट
बरौनी । आज देश के युवा को स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है।उक्त बातें रविवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ गरहरा के विवेकानंद स्काउट ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला स्काउट सचिव जीवानंद मिश्र ने कही।
उन्होंने ने कहा कि आज के समाज मे विवेकानंद हर युवा को बनने की जरूरत है कि सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके।तथा एक अच्छे समाज की स्थापना की जरूरत है।और अच्छे समाज से ही युवा का परिवेश बदलेगा और सामाजिक विचार धारा से देश एवं राष्ट्र का कल्याण होगा।
इस अवसर पर स्वामी जी के तैल चित्र पर माल्यर्पण, प्रार्थना सभा,झंडोत्तोलन एवं पौध रोपण कार्यक्रम किया गया।
मौके पर सहायक जिला सचिव महेश दास, स्काउट मास्टर शशिकांत पासवान,संजय कुमार,देव कुमार,रोवर लीडर मो महताब,प्रांजल कुमार,कब मास्टर चंदन कुमार,विशाल कुमार,शत्रुघ्न प्रसाद ,नागमणि पासवान,करन शर्मा,के अलावे दर्जनों स्काउट एंड रोवर उपस्थित थे।





