Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak संत पॉल पब्लिक स्कूल का 18 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संत पॉल पब्लिक स्कूल का 18 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा: संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के विशाल प्रांगण में  विद्यालय की 18 वीं स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम का उद्घाटन  अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, विद्यालय के प्रबंध निर्देश सुनील कुमार सिंह, सचिव रामबली सिंह एवं प्राचार्य विनय ओझा ने संयुक्त रूप से केक काटकर और दीप प्रज्वलित किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा की उन्हें अपनी छात्र जीवन की यादें ताजा हो गई । उन्होंने बच्चों से कहा कि कभी भी अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यावसायिक शिक्षा का भी जीवन में बड़ा महत्व है।जिससे सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है विद्यालय प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 24 घंटे अपने स्टाफ के सहयोग के लिए तत्पर हें । साथ ही  उन्होने कहा की हमारे जीवन का एक मात्र लक्ष्य रह गया है विद्यालय का सर्वांगीण विकास और यह विद्यालय परिवार के मेहनत और लगनशीलता से संभव है । विद्यालय के प्राचार्य विनय ओझा ने कहा कि अध्ययन रत बच्चे का सर्वांगीण विकास होगा  जिसके लिए वे बेगूसराय ही नहीं अपितु बिहार के सभी विद्यालयों से बेहतर व्यवस्था देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हें। विद्यालय सचिव रामबली सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चो के सर्वांगीण विकास में पैरेंट्स कि अहम भुमिका होती है जिस तरह  आपने विद्यालय पर विश्वास कर रहे है इसी तरह आगे  भी  सहयोग करते रहें। और वे सर्वथा प्रयास किए हें और आगे भी वे आप अभिभावकों के विश्वास पर खड़े उतरेंगे। कार्यक्रम के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर विभिन्न तरह के फूड व्यंजनों का स्टॉल, दर्जनों तरह के झूले लगाया गया जहां बच्चों द्वारा पोषण तथा उद्यमिता कौशल के क्षेत्र में सबसे आधुनिक सुविधाओं से भरपूर मेला का लोगों ने लुफ्त उठाया। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित आगत अतिथियों एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र ,डायरी डायरी और गुलदस्ता प्रदान कर नए साल की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं वरीय शिक्षक रामकुमार मिश्रा, रंजीत कुमार, दीपक कुमार ,अविनाश मिश्रा, भीम कुमार, बीके पवन, प्रवीण कुमार ,राज किशोर कुमार, राम पुनीत राय ,सुजीत मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, रंजन कुमार ,कंचन कुमारी ,प्रेम माधुरी, राकेश कुमार आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom