उज्ज्वल दृष्टि योजना” के तहत् जरूरतमंद वृद्धजनों को चश्मा उपलब्ध कराया।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
उज्जवल दृष्टि योजना के तहत शनिवार को तेघड़ा बुनियाद केंद्र में आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र परीक्षक वेद प्रकाश मिश्रा ने लाभार्थियों को आंखों की जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया वही योग पाए गए 16 लोगों को निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए चश्मा दिया। इस योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच प्रत्येक शनिवार और सोमवार को नि:शुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हें । नेत्र परीक्षक वेद प्रकाश मिश्रा एवं केंद्र प्रभारी संयुक्त कुमारी ने बताया कि“उज्जवल दृष्टि योजना“ सक्षम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद वृद्धजनों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराना है। “उज्जवल दृष्टि योजना “के तहत अनुमंडल के बुनियाद केंद्र पर, प्रथम चरण में निकट दृष्टि दोष के लाभार्थियों के लिए प्रेसबायोपिक रीडिंग चश्, जिसका वितरण बुनियाद केंद्र के माध्यम से, जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच किया जा रहा है। दूर दृष्टि अथवा अन्य प्रकार के दृष्टि दोष युक्त लाभार्थियों के लिए चश्मे की आपूर्ति, द्वितीय चरण में की जाएंगी। लाभ प्राप्त करने वाले वृद्धजनों ने चश्मा प्राप्त करने पर प्रसन्नता जताई एवं अपने आसपास एवं समाज में अन्य लाभुकों को भी इस योजना से जोड़ने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया।


