भारत का छात्र फेडरेशन SFI का 55 वाँ स्थापना दिवस बेगूसराय जिला कमेटी की ओर से तेघरा के किरतौल में कॉमरेड मोहम्मद अली अहमद जी के आवास पे धूमधाम से मनाया गया
सच आज तक संवाददाता रामाधार साहनी की खास रिपोर्ट
उसके बाद प्रतिरोध मार्च भी निकलते हुए पकठोल चौक स्थित चक्का जाम करते हुए मोदी अमित शाह और नीतीश कुमार जी का पुतला दहन किया । बीपीएससी के छात्रों पर पुलिसिया दमनकारी हमला और छात्र सोनू कुमार की संस्थानिक हत्या के विरोध में गगनचुंबी नारों के साथ प्रोग्राम को आयोजित किया गया ।जिसकी अध्यक्षता,SFI जिला अध्यक्ष देवदत्त कुमार वर्मा एवं संचालन डॉo आसिफ अली ने की। पूरे कार्यक्रम का आयोजन और मैनेजमेंट एसएफआई के जिला संयुक्त सचिव खालिद अहमद ने किया। मौके पर दिवाकर कुमार,बंटी कुमार, राकेश रिंकू ,किशन चौधरी के अलावा सैकड़ो छात्र युवा और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे।
देवदत्त कुमार आसिफ अली
जिला अध्यक्ष जिला सचिव


