Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कबीर रविदास विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि " प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक के साथ ही अध्यात्मिक गुरू अवश्य बनाना चाहिए

बेगूसराय जिलान्तर्गत भगवानपुर प्रखण्ड के चन्दौर पंचायत के वार्ड नंबर 04 निवासी स्व० अशर्फी साहू जी की धर्म पत्नी रामसिंगारी देवी के श्रद्धांजली के अवसर पर  तेघडा अनुमंडल स्तरीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया।


जिसकी अध्यक्षता वैरागी रामविलास दास ने किया तथा मंच संचालन लड्डू लाल दास ने किया। मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि " प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक के साथ ही अध्यात्मिक गुरू अवश्य बनाना चाहिए।

उच्च शैक्षणिक व्यक्ति एस पी, कलक्टर, डाक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर आदि बनकर अपने माता पिता को वृद्धाश्रम पंहुचाकर मंदिर मंदिर भगवान को खोजता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने ही माता पिता में  भगवान को ढूंढ लेता है। " मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा० पूनम आजाद ने अपने भजन " असगर देहिया जाय छै सिमरिया धाम में " विशिष्ट अतिथिगण रामबालक दास, केदार दास, प्रमीला दासिन, पवन दास, रामवती दासिन, रूकमिनी दासिन, इन्द्रमति दासिन,संत रामस्वार्थ दास आदि संतों महंतो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। स्व० अशर्फी साहू के दोनों सुपुत्रों डा० सूर्य नारायण साहू और तेज नारायण साहू ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom