अनुशासन व खेल भावना से खेलने वाले खिलाड़ियों की होती है हमेशा जीत : डॉक्टर सोनू शंकर
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा द्वारा आईपीएल के तर्ज पर प्रीमियर लीग मैच का आयोजन 10 दिसंबर से तेघड़ा अनुमंडलीय मुख्यालय के ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। वही मैच के तीसरे दिन गुरुवार को प्रीमियर लीग मैच का शुभारंभ किया गया। तीसरे दिन मैच का उद्घाटन सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ सोनू शंकर ने फीता काटकर और टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तीसरे दिन मैच की शुभारंभ के मौके पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए डॉ सोनू शंकर ने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ ही अनुशासन और टीम भावना की सीख देता है। आज हमारे खिलाड़ी प्रदेश- देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हें । उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़े युवा अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्व का निर्वाह भी बड़ी कुशलता पूर्व के करते हें। खेल हमें सकारात्मक रखते हुए कई प्रकार की समस्याओं और संकटों से निपटने का गुर अच्छा सीखते हें। उन्होंने कहा कि खेलकूद में कभी किसी की हार नहीं होती। अनुशासन व खेल भावना से खेलने वाले खिलाड़ियों की हमेशा जीत होती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने वाले युवक को जीवन में सफलता जरूर मिलती है। आज न केवल शिक्षा बल्कि खेल में भी युवा अपना शानदार करियर बना सकते हें । मौके पर स्टूडेंट क्रिकेट क्लब के सचिव संतोष राय, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, टीम संचालक श्याम प्रसाद एवं बैजनाथ महाराज, टीम मैनेजर रोहन कुमार के अलावे अन्य सदस्य मौजूद थे। ज्ञात हो कि प्रीमियर लीग के मुख्य प्रायोजक डॉक्टर सोनू शंकर द्वारा कुल आठ टीम के के सहयोग से मैच का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी टीमों के संरक्षकों द्वारा मोटी रकम खर्च करके टीम का चयन किया आंक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रामप्रीत ठाकुर 22 000, एवं चंदन यूवी 20000, और अनुराग 18 000 , तथा हैप्पी 17000 में बिके। यह मैच 10 दिसंबर से प्रारंभ हुई है जिसका समापन मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा।







