Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

फुलवरिया और बरौनी थाना के संयुक्त कार्रवाई में दो अपाची सवार बदमाश भागने में सफल

 फुलवरिया और बरौनी थाना के संयुक्त कार्रवाई में दो अपाची सवार बदमाश भागने में सफल 

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

फुलवरिया थाना के सूचना पर बरौनी और फुलवरिया  दोनों थाना ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की जिसमें एक हरे रंग के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार 

दोनों अपराधी पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा, भागने के क्रम में   1 अपराधी ने हवा में गोलियां चलाते हुए भाग निकला और दूसरे अपराधी का पिस्टल जमीन पर गिर गया। 

दोनों अपराधी पिपरा चौक पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे। 

पुलिस ने मोटरसाइकिल और फेके गए पिस्टल को बरामद कर अनुसंधान में जुट गई।गुप्त सूचना मिलने पर फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बरौनी थाना पुलिस को सूचना दी की थाना क्षेत्र के पिपरा दिवस चौक पर एक  अपाची मोटरसाइकिल पर दो अपराधी चक्कर लगा रहे हें। सूचना पाते ही बरौनी थाना व फुलवरिया थाना पुलिस संयुक्त रूप से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी करने लगे। लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों अपराधी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। भागने के क्रम में एक का  पिस्टल नीचे गिर गया और दूसरे ने अपने पिस्टल से आकाशी फायर कर पुलिस को रोकने की कोशिश की। और भाग निकलने में सफल हो गए। 

पुलिस ने जमीन पर गिरे पिस्टल और मोटरसाइकिल को जप्त कर अनुसंधान प्रारंभ किया। जिस पिस्टल के मैगजीन में 2  जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए, । पुलिस के अनुसार बी आर जिरो वन एच डब्लू-3450 जिसका इंजन नंबर एईबीईआर-225431 एवं चेचिस नंबर एम डी 34 बीच 81आर 2ई25607 है और धारक राम पुकार कुमार पिता ब्रिज नंदन सहनी ग्राम शेरपुर मलपुर पो०मलपुर मराची जिला पटना पिन संख्या-803301 एवं अन्य अज्ञात को आरोपित करते हुए बरौनी थाना कांड संख्या-295/24 में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom