बरौनी थाना के स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी गयी विदाई, नये का हुआ स्वागत
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को फूल माला, बुके, पाॅग व उपहार देकर विदाई दी गई
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
15 दिसंबर रविवार को बरौनी थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें
स्थानांतरित थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को विदाई दी गयी।थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को फूल माला, बुके, पाॅग व उपहार देकर विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर का स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जन प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं पुलिसकर्मियों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी बताते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही नव पदस्थापित थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर से बेहतर पुलिसिंग व बेहतर पुलिस पब्लिक समन्वय की आशा की गई। इस अवसर पर नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने कहा कि इलाके में शांति स्थापित करने के साथ ही सरकार के निर्देशों का अनुपालन करना एवं पुलिस पब्लिक में आपसी समन्वय स्थापित करना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हमें मिलजुल कर काम करना चाहिए ताकि अमन शांति बनी रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बरौनी थाना को आम लोगों का थाना बनाया जाएगा सभी की समस्याएं समान रूप से सुनी जाएगी। वहीं इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर भारती, कुंदन कुमार, अशोक कुमार, उप संयोजक अरविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ महतो, राजीव कुमार साहित्य दर्जनों ग्राम रक्षा दल पुलिस आदि मौजूद थे।


