Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दलसिंहसराय कादराबाद मालती पीपरा पथ का चौड़ीकरण का शुभारंभ

 दलसिंहसराय कादराबाद मालती पीपरा पथ का चौड़ीकरण का शुभारंभ


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

दलसिंहसराय कादराबाद मालती पीपरा पथ का चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल  है। क्षेत्र के लोग स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के खेल मंत्री  सुरेंद्र मेहता के प्रयास की सराहना करते हुए बधाई दे रहे हें । रविवार को मंत्री द्वारा मानोपुर गांव में चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया है। साथ ही निर्माण कार्य का निरीक्षण कर  संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश भी दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग दशकों से हो रही थी। उन्होंने कहा कि दलसिंहसराय से मालती पीपरा तक चौड़ीकरण की जायेगी जिसकी कुल लम्बाई 19 किलोमीटर है। इसके लिए कुल प्राक्कलित राशि 96 करोड़ तय की गई है। उन्होंने बताया कि तेघड़ा अतरुआ बनवारीपुर पथ का भी अतिशीघ्र चौड़ीकरण कार्य किया जायेगा।उसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों मार्ग क्षेत्र का रीढ़ है, इसका चौड़ीकरण कार्य होने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि विशेषकर वर्षांत के दिनों में इस राह से गुजरने वाले राहगीरों को बहुत परेशानी हुआ करता था,जिसे हमने भी आते-जाते महसूस किया है। मौके पर उपस्थित मोख्तियारपुर पंचायत के उपमुखिया नीरज कुमार ने कहा कि इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य के लिए मंत्री जी को जितनी प्रशंसा की जाय कम होगा।इस कार्य के लिए क्षेत्र की जनता में खुशी है।विदित हो कि उक्त पथ सिंगल पथ होने के कारण आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी। आये दिन दुर्घटनाये आम हो गई थी। सिंगल पथ होने के कारण दर्जनों लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom