बिहार सरकार का लक्ष्य हर पंचायत में हो खेल का निर्माण मंत्री सुरेंद्र मेहता।
हिंदुस्तान फिल्ड गढ़हारा में आयोजित फाइनल क्रिकेट मैच में
पहुंचे बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत आयोजन समाज के कार्यकर्ताओं ने किया । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद अमित ठाकुर ने किया। वहीं मंच संचालन कुशाग्र कुमार उर्फ टूड्डू ने किया ।
वही मैच मुंशी टोला बारो व गढ़हारा के बीच खेला गया जिसमे कप्तान अजय कुमार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया ।जिसमें 12ओवर में 100 रन का लक्ष्य दिया जिसमें गढहारा ने दो ओवर पूर्व ही 101 रन बना कर मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच साहिल कुमार और अजय कुमार की बलबाजी से दर्शक बहुत प्रभावित हुए। स्थानीय खिलाड़ी को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि आप लोगों का खेल देखकर काफी प्रभावित हुआ हूं । इसी तरह से मेहनत करके आप लोग आगे बढ़ते रहिये। वहीं स्थानीय खिलाड़ी के मांग पर उन्होंने कहा इंटर कॉलेज गढहारा के मैदान को संध्याकालीन के लिए अवश्य खुलवाया जाएगा उन्होंने प्रधानाचार्य और रेलवे डीआरएम से बात करके इस मामले को जल्द ही सुलझा देने का भरोसा दिया । उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार खेल के प्रति काफी सजग है मेडल लाओ, नौकरी पाओ का बिहार सरकार और भारत सरकार का नारा है। बिहार सरकार का यह लक्ष्य है कि बिहार के हर पंचायत को खेल मैदान से जोड़ा जाएगा। जिससे गांव की प्रतिभाओं को विश्व के पटल पर लाने में मदद होगी। मौके पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष उदय भानु, महामंत्री प्रमोद सिंह, रामा दा, कमल सिंह ,सोनू साह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


