प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा बीआरसी के सभागार में 5 दिसंबर गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो की अध्यक्षता में प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक दो सत्रों में बुलाई गई थी। प्रथम सत्र में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं दूसरे सत्र में मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक की गई। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र निबंधन तथा आधार आईडी जेनरेशन , एमडीएम का डाटा इस शिक्षा पोर्टल पर एंट्री, डीबीटी की समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के क्रियान्वयन, पी.एम श्री योजना, विद्यालय से बाहर अनामांकित बच्चों के सर्वेक्षण कार्य, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या एवं यू डाइस पल्स पोर्टल पर प्रविष्ट आँकड़ों की समीक्षा आदि सहित कई विन्दुओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न कार्यों की समीक्षा के क्रम में विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति व वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये समग्र शिक्षा अन्तर्गत कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर व विद्यालय शिक्षा समिति के वित्तीय अभिलेखों के संधारण से संबंधित कार्यों की जानकारी सभी एचएम से बारी-बारी से प्राप्त की। वही प्रखंड परियोजना प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद ने विद्यालय में नामांकित 75 प्रतिशत या अधिक उपस्थिति वाले छात्र- छात्राओं का ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रविष्टि का निर्देश सभी प्रधानाध्यापक को दिया। वही लेखपाल अनिल राय ने ग्रांट मद एवं लेखा संधारण पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर प्रधानाध्यापक शमशेर आलम,संजय कुमार , दिलीप कुमार सहनी , रंजीत कुमार शर्मा, संजीत कुमार, मनोज कुमार सिंह, वेद प्रकाश, कृष्णदेव पंडित,कारी पासवान, मंजर सायन, मोहम्मद सऊद आलम, जयशंकर प्रसाद, अरुण कुमार राम, नवल किशोर सुमन, मनीराम, विजय कुमार, नवीन कुमार,अनिल चौधरी, राजीव कुमार पोद्दार, मनोज कुमार, ऋषि कुमार सिंह सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।



