Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सेविकाओं का एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

 सेविकाओं का एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित 

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल कलाम सभागार कैसे सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप्प का उपयोग समझाना और टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण के लिए योग्य लाभुकों की पहचान और एंट्री  सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में मौजूद प्रखंड समन्वयक मो. इमरोज ने सेविकाओं को बताया कि टीएचआर वितरण के लिए फेस रेकॉग्निशन सिस्टम और ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) का उपयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने पोषण ट्रैकर एप्प में गर्भवती, धात्री, कुपोषित और अतिकुपोषित लाभुकों की एंट्री करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। साथ ही, सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने आधार कार्ड अपना और अपने सहायिका का भी e -kyc करें , जिससे एप्प पर एंट्री करना आसान हो सके। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को लाइव डेमो एवं पीपीटी के माध्यम से पोषण ट्रैकर में लाभार्थी का चेहरा सत्यापन एवं ई - केवाईसी करने का तरीका बताया गया। प्रखंड समन्वयक मो.इमरोज ने सेविकाओं को तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि यह सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक  चलेगा, जिसमें प्रखंड की सभी सेविकाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा।प्रखंड कोऑर्डिनेटर मोहम्मद एमरोज ने बताया कि पोषण ट्रैकर एप्प का प्रभावी उपयोग यह सुनिश्चित करेगा कि टीएचआर केवल पात्र लाभुकों तक पहुंचे और योजना में पारदर्शिता बनी रहे। इस आयोजन से सेविकाओं को तकनीकी ज्ञान मिला, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक प्रभावी तरीके से निभा सकें। पोषण ट्रैकर एप्प के उपयोग से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आने और टीएचआर वितरण में सुधार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom