सम्मान : कवि प्रो.सत्यसंध भारद्वाज विद्यापति मिथिला विभूति सम्मान से नवाजे गए
आर एम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
साहित्यकार प्रो.सत्यसंध भारद्वाज को उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ के लिए माता ज्वालामुखी की धरती कसरौर मध्य विद्यालय(गौड़ा बौराम) में विद्यापति मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। अवसर पर मध्य विद्यालय कसरौर के शताब्दी वर्ष समारोह का। विराट कवि सम्मेलन के प्रथम सत्र में उत्कृष्ट काव्यपाठ से श्री भारद्वाज ने उपस्थित जनसमूह का भरपूर प्यार पाया तो द्वितीय सत्र में संचालन का गुरूतर दायित्व निभाया। आयोजक मंडल के द्वारा श्री भारद्वाज को दिए जाने वाले इस सम्मान से केएसआर कालेज के प्राचार्य डॉ.विपिन कुमार झा, मुकुंद कुमार,डॉ.सच्चिदानंद पाठक,सीताराम शेरपुरी,अर्चना कुमारी,श्रीराम राय,देवनिति राय,शौरव वाचस्पति,अमित मिश्रा,प्रो.पीके झा प्रेम,ललन कुमार ईश्वर,पंकज कुमार ईश्वर,शिव कुमार सिंह, प्रवीण कुमार चुन्नू,रंजना लता, महेंद्र चौधरी,आदि साहित्यकारों ने शुभकामनाएं व्यस्त किया।


