तेघड़ा एफसीआई गोदाम के मजदूर तीन दिवसीय हड़ताल पर। आम जनता के लिए डीलरों को नहीं पहुंच पाया खाद्यान्न
न्यूनतम मजदूरी से कम दर पर मजदूरी भुगतान किया जाता है।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय अ
स्थित बिहार राज्य खाद्य गोदाम के मजदूर रविवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हें। और गोदाम के सामने धरना पर डटे हुए हें जिस कारण गोदाम अनाज का उठाव पूरी तरह बंद रहा। गोदाम बंद रहने के कारण आम जनता को मिलने वाले खाद्यान्न डीलरों के यहां नहीं पहुंच पाया। हड़ताल पर डर्टे संघ के नेताओं ने बताया कि बीते 1 अक्टूबर से अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी को नहीं स्वीकार करते हुए लोडिंग अनलोडिंग कर 11 रुपया 64 पैसे से घटकर चार रुपया 55 पैसा मात्रा देने की मंजूरी दी है। ऐसा करना न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। न्यूनतम मजदूरी से कम दर पर मजदूरों को मजदूरी भुगतान किया जाता है। जिसके कारण हम लोग तीन दिवसीय हड़ताल पर हें। उन्होंने कहा कि लोडिंग अनलोडिंग मजदूर को अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी 11 रुपया 64 पैसा भुगतान एवं श्रम कानून के अंतर्गत देय अन्य सुविधाओं को लागू करना सुनिश्चित करें। धरना स्थल पर संबंधी सभी मजदूर तथा मजदूर यूनियन के नेता मौजूद रहकर 1 अक्टूबर से अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी की
के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।










