सीएम नीतीश की पुलिस ने 40 बारातियों को किया गिरफ्तार, चले थे बारात पहुंच गए जेल बिहार में शादी समारोह में सबसे बड़ी कार्रवाई
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर में एक साथ 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।ये सभी लोग एक बारात में शामिल होने आए थे। बिहार पुलिस ने एक शादी समारोह में ऐसी कार्रवाई की कि एक साथ 40 बारातियों को नागिन डांस करने के लिए मूड बनाना भारी पड़ गया। अब 40 बारातियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह में शामिल 40 लोगों को शराब पीने और शराबबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। राज्य में 2016 से शराबबंदी लागू है। अधिकारियों ने बताया कि दूल्हे पक्ष के सभी गिरफ्तार लोग नशे में थे और बारात के दौरान 'नागिन' डांस करने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, उपस्थित लोग शादी समारोह में अन्य लोगों को उपहार देने के लिए शराब की बोतलें भी ले जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना में दो वाहनों को जब्त किया है 40 लोगों के अलावा, सात शराब व्यापारियों - जिनसे शादी में शामिल लोगों ने शराब खरीदी थी उनको भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सारी शराब भी जब्त कर ली गई है। शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आम लोगों के वेश में की।


