Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बरौनी रिफाइनरी में सुरक्षा सप्ताह 2024 का शुभारंभ

 बरौनी रिफाइनरी में सुरक्षा सप्ताह 2024 का शुभारंभ


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


भारतीय संसद की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ आज बरौनी रिफाइनरी में किया गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 13 से 19 दिसंबर 2024 तक "सुरक्षा का आश्वासन" विषय पर यह आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सभी हितधारकों को कॉर्पोरेशन की परिसंपत्तियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश ने मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) श्री जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. प्रशांत राउत, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई) श्री एस जी वेंकटेश, सीआईएसएफ के कमांडेंट श्री रवीश कुमार सिंह, प्रतिनिधि आईओओए, प्रतिनिधि बीटीएमयू, विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सीआईएसएफ जवानों को सुरक्षा शपथ दिलाई। अपने संबोधन में श्री सत्य प्रकाश जी ने कहा, "देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंडियन ऑयल प्रतिबद्ध है। हमारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा करना हर एक व्यक्ति की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में सतर्कता और सजगता के साथ कार्य करना आवश्यक है। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के अध्यक्ष, श्री ए एस साहनी, निदेशक (मानव संसाधन), सुश्री रश्मि गोविल, और निदेशक (रिफाइनरीज), श्री अरविंद कुमार का संदेश क्रमशः मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) श्री जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. प्रशांत राउत, और मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई) श्री एस जी वेंकटेश द्वारा पढ़ा गया। कार्यक्रम के दौरान, सुरक्षा विषय पर आधारित जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया गया। सुरक्षा सप्ताह 2024 के तहत सुरक्षा जागरूकता कार्यशालाएं, मॉक ड्रिल, सुरक्षा वार्ता, ऑनलाइन क्विज, निबंध, चित्रकला और नारा प्रतियोगिताएं, सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी, इत्यादि कर्मचारियों, अधिकारियों, उनके आश्रितों, ठेका श्रमिकों, डीजीआर, सीआईएसएफ, के लिए आयोजित किया जाएगा। बरौनी रिफाइनरी द्वारा आयोजित यह सुरक्षा सप्ताह न केवल कर्मचारियों और अधिकारियों को बल्कि समाज को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का एक प्रयास है। उक्त जानकारी वरिष्ठ प्रबंधक (कॉर्पोरेट संचार और कर्मचारी सेवाएं) मीनाक्षी ठाकुर ने दी












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom