Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

थाना में जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद से संबंधित मामले का किया गया निपटारा

थाना में जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद से संबंधित मामले का किया गया निपटारा

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास बात 

तेघड़ा  ,बेगूसराय

सरकारी विभागीय निर्देश का पालन करते हुए शनिवार को तेघड़ा थाना परिसर में अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार एवं थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार  की मौजूदगी में  जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। वहीं नए परिवाद को लेकर अगली तिथि पर दोनों पक्ष को बुलाने की बात कही गई। इसके लिए संबंधित पक्ष को नोटिस तामील कराया जाएगा।  लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे। पिछले कल कुल 3 मामलो की सुनवाई की गई। वही जनता दरबार में चार नए मामले भी सामने आए। जिसमें दो मामले का निपटारा मौके पर किया गया। अन्य मामले में सुनवाई की अगली तिथि दी गई। वही जनता दरबार मे लंबित मामलों में अगली तिथि दी गई। अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार एवंथानाध्यक्ष अमलेश कुमार  ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom