Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

घना कोहरे व ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

 घना कोहरे व ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय

सर्दी के प्रथम दिन 28 नवंबर गुरुवार को सुबह व शाम में आसमान में घना कोहरा छाए रहने और बढ़ते ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है।  बुधवार  की देर शाम से गुरुवार के पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। बढ़ती ठंड व कुहासे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच काफी परेशानी देखी जा रही है। मालूम हो कि बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए चिकित्सकों ने हृदय व दमा रोगियों के साथ बुजुर्ग व बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण  ने कहा कि इस मौसम में बूढ़े एवं बच्चों को सावधानी बरतने के साथ गर्म कपड़ा पहनने के साथ हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सांस लेने,हृदय की बीमारी, दम फुलने की समस्या है। वैसे लोगों को सावधानी बरतते हुए सुबह बिछावन से उठने के बाद तुरंत खड़ा नहीं होना चाहिए। बिछावन से उठने से पहले करवट बदलकर बिछावन पर बैठकर पैर नीचे कर कुछ देर बाद खड़ा होना चाहिए। सुबह उठने के बाद अचानक बिछावन छोड़ने से हर्ट अटैक का खतरा ह़दय रोगियों को अधिक होता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को अधिक समय तक व्यायाम नहीं करना चाहिए। ठंड का प्रकोप बच्चों पर अधिक होता है। बच्चों को इस मौसम में ग्लूकोज की अधिक मात्रा देनी चाहिए। शरीर को पूरी तरह ढंक कर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom