Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में संविधान दिवस के साथ ही नशा मुक्ति दिवस मनाया गया

 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में संविधान दिवस के साथ ही नशा मुक्ति दिवस मनाया गया


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

 26 नवंबर मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर के प्रांगण में संविधान दिवस एवं नशा मुक्ति दिवस मनाया गया सबसे पहले बच्चों को संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दिया गया उसके बाद बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी में विभिन्न स्लोगन, बैनर, पोस्टर इत्यादि के साथ बच्चों ने विद्यालय से निकलकर गांधी ग्राम, रचियाही रोड,उलाव रोड तक नारों के साथ साथ ढोल बजाकर प्रचार प्रसार एवं नशा से बचने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर बच्चों को रंगोली, चित्रकला पेंटिंग,  प्रतियोगिता कराया गया जिसमें रुचि , रीना ,मौसम, शिवानी, नैंसी, प्रेम कुमार, नितेश कुमार, आयुष कुमार,को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण दास ने पुरुस्कार दिए।

साथ ही उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस सिर्फ देश की सरकार और राजनीतिक पार्टियों का पर्व नहीं है बल्कि यह पूरे देश की जनता का पर्व है देश के हर जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम लोग इस उत्सव को पूरे जोश के साथ मनाए। 

कार्यक्रम का संचालक कला शिक्षक उपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है संविधान सभा ने हमारे संविधान को 26 नवंबर में 1949 को स्वीकार किया था इसके दो महीने बाद यानी 26 नवंबर 1950 को उसे पूरे देश में लागू कर दिया गया।

 उन्होंने नशा मुक्ति दिवस पर विशेष रूप से चर्चा किए हुए लोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार का नशा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

 इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक मृत्युंजय राजहंस कुमार प्रिया रंजन कुमार आदि ने बच्चों को संबोधन किया।

 कार्यक्रम में शिक्षक रजकिशोर कुमार, दिनेश कुमार, एवं शिक्षिका आभा कुमारी, अनिता कुमारी, लता कुमारी, एवं इंदु कुमारी का सहयोग काफी सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom