बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
26 नवंबर 2024 रोज मंगलवार को बेगूसराय शहर के होटल नीलकमल सभागार भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा आरक्षण बचाओ,देश बचाओ,संविधान बचाओ को लेकर दिनांक 28 नवंबर 2024 को बेगूसराय समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर विशाल धरना बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा दिया जाएगा। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी की प्रेरणा और हमारे युवा नेता(नेता प्रतिपक्ष) श्री तेजस्वी प्रसाद जी के संघर्षशील नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल संविधान दिवस के अवसर पर यह प्रण लेता है कि हम हर कीमत पर संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों की रक्षा करेंगे।
उन्होंने बताया कि देश में पहली बार तेजस्वी जी की पहल पर बिहार में जातिगत सर्वेक्षण का कार्य त्वरित गति से करवाया गया। इसके ठीक बाद सर्वेक्षण में जातियों की सामाजिक-आर्थिक अवस्थिति को देखते हुआ आरक्षण की सीमा बढाकर 65% किया गया। उच्च न्यायालय में जब इस पर रोक लगायी तो राष्ट्रीय जनता दल ने इसकी पुनः समीक्षा के लिया सर्वोच्च न्यायालय में पेटीशन दाखिल किया। दलित, बहुजन और आदिवासी सामुदायों की हकूक की रक्षा के लिए राजद का नेतृत्व और एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगा देगा। नेताओं ने बताया कि वर्तमान केंद्र की सरकार द्वारा आरक्षण व्यवस्था एवं आरक्षित कोटे को समाप्त किया जा रहा है। जैसे नौकरियों में दलित-बहुजन समाज के हिस्से को या तो कम कर देना या फिर न्यूनतम स्तर तक ले जाना. विश्वविद्यालयों और पब्लिक सेक्टर में इस प्रतिगामी सोच को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधार पर वैचारिक आधार दिया जा रहा है. बाजारीकरण और व्यवसायीकरण के माध्यम से हाशिये के समुदायों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से इन संस्थाओं तक पहुँचने से वंचित किया जा रहा है. वंचित-बहुजन समाज को गोलबंद करते हुए राष्ट्रीय जनता दल पूर्व की भांति इस लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाएगा.
. अनेकता में एकता हमारी पहचान रही है. इस पहचान को ख़त्म करने का मंसूबा रखने वाले खुद ख़त्म हो जायेंगे. प्रेस को संबोधित करने वाले में महानगर जिला अध्यक्ष श्री शिवजी महतो, महानगर प्रधान महासचिव अभिराम सिंह, मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद यादव आदि मौजूद थे


