Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

भारतीय संबिधान दिवस, डॉ रामशरण शर्मा जयंती और मुबंई में हुये आतंकी हमले की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित*

 *भारतीय संबिधान दिवस, डॉ रामशरण शर्मा जयंती और मुबंई में हुये आतंकी हमले की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित*


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा, देशभर में  संविधान दिवस मनाया गया इसी कड़ी मे  भारतीय संबिधान दिवस, डॉ रामशरण शर्मा जयंती और मुबंई में हुये आतंकी हमले की बरसी पर नालेज इंग्लिश एकेडमी केलाबाड़ी में बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना सभा के समय किया गया। कार्यक्रम  की शुरुआत तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधालय प्रबंधक रजनीश कुमार चौघरी ने कहा 

 भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ बता दें कि भारत के संविधान को 1949 में आज ही के दिन अंगीकार किया गया था। इस साल संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। साथ ही इसी बरौनी के बेटे  राम शरण शर्मा जी  जो की एक प्रसिद्ध इतिहासकार थे जिनका जन्म एक गरीब परिवार में जरूर  हुआ था। लेकिन उन्होनो काफी संघर्ष किए बड़ी मुश्किल से उन्होने मैट्रिक तक  की शिक्षा ग्रहण कर पाये. उसके बाद वे लगातार छात्रवृत्ति प्राप्त करते रहे और यहाँ तक कि अपनी शिक्षा में सहयोग के लिए उन्होंने निजी ट्यूशन भी पढ़ायी। शर्मा अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। वही संबोधित करते हुए श्री भारद्वाज एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य  सत्यजीत सोनू ने तेघडा़ में रामशरण शर्मा की स्मृति में महाविद्यालय खोलने की मांग पर हस्ताक्षर अभियान चलाने की पहल किये। उन्होने कहा  शर्मा जी के कार्यप्रणाली को भारतीय इतिहास के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के लिए तेजी से विस्तारित किया जा रहा है क्योंकि उनके द्वारा अध्ययन की गई समस्याओं और उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नों ने हाल के वर्षों में ऐतिहासिक साहित्य का एक बड़ा हिस्सा तैयार किया है।शर्मा, कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कोसंबी से अलग होते हुए भी, अपने श्रमसाध्य शोध और सशक्त तर्कों से दृष्टिकोण को काफी गहराई दी।आगे उन्होने कहा श्री शर्मा ने ऐतिहासिक भौतिकवाद के उपकरण का उपयोग न केवल सामाजिक भेदभाव और आर्थिक विकास के चरणों को समझाने के लिए किया, बल्कि विचारधारा के क्षेत्र में भी किया।इस मौके पर विधायक के शिक्षक शिक्षका सहित बच्चें मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom