Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही शैक्षणिक वातावरण को उत्पन्न करने के लिए सशक्त माध्यम: माइकल बीके सीमौन

 शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही शैक्षणिक वातावरण को उत्पन्न करने के लिए सशक्त माध्यम:माइकल बीके सीमौन


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में दिनांक 16 नवंबर शनिवार को विद्यालय के बच्चों के लिए प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा कक्षा अष्टम से दशम वर्ग के बच्चों के लिए राजकीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाए गए I यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक  सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ विनय ओझा, फ्रांस के विशेषज्ञ माईकल सिमान, उनके भाषा को दुभाषी करने के लिए बीके फलक , ब्रह्म कुमारी आशा बहन एवं विद्यालय के समन्वयक  राम कुमार मिश्रा के द्वारा सयुंक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ I विद्यालय के प्रबंधक श्री सिंह ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान से आए अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा - मानसिक शांति और स्थिरता राज योग ज़रूरी है   प्रशिक्षण प्रारंभ होते ही माईकल सिमौन ने बताया - प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान एक आध्यात्मिक संगठन है जो राजयोग की शिक्षा प्रदान करता है। राजयोग एक प्रकार का ध्यान है जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने में मदद करता है। जिनमें ध्यान, योग, और आध्यात्मिक ज्ञान शामिल हैं।ब्रह्मकुमारी संस्थान के अनुसार, राजयोग के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में शांति, सुख और संतुष्टि प्राप्त कर सकता है।राजयोग के मुख्य बिंदु हें : अपने आप को आत्मा के रूप में पहचानना, परमात्मा के साथ जुड़ने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास, अपने मन को नकारात्मक विचारों से मुक्त करना, अपने जीवन के उद्देश्य को समझना और उसके अनुसार जीवन जीना I प्रशिक्षण के दौरान ब्रह्मकुमारी आशा बहन  ने बताया राजयोग ज़रूरी है क्योंकि : यह मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करता है I राजयोग आत्म-ज्ञान और आत्म-विश्वास को बढ़ावा देता है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन से मुक्ति दिलाता है। स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती में सुधार करता है। संबंधों में सुधार और सकारात्मकता लाता है। जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद करता है। आध्यात्मिक विकास और आत्म-साक्षरता को बढ़ावा देता है। मन को नकारात्मक विचारों से मुक्त करता है। आत्म-निर्भरता और आत्म-शक्ति को बढ़ावा देता है I राजयोग जीवन में संतुष्टि और खुशी प्रदान करता है। इसके साथ-साथ राजयोग हमें जीवन के चुनौतीपूर्ण समय में भी शांत और स्थिर रहने में मदद करता है। यह हमें अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होता है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे जिनमें दीपक कुमार, अविनाश मिश्रा, भीम कुमार, पी. के. पवन, प्रवीन कुमार, राज किशोर कुमार, राम पुनीत राय, सुजीत मिश्रा, राकेश कुमार आदि I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom