Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे RJD नेता श्रीनारायण यादव के निधन से शोक की लहर

 पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे RJD नेता श्रीनारायण यादव के निधन से शोक की लहर


बेगूसराय से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

बेगूसराय/ बिहार

 

बिहार के पूर्व नगर विकास मंत्री और पूर्व विधायक श्रीनारायण यादव का पटना में बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने बलिया और साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया और 1980 से 2020 तक विधायक रहे। उनके निधन पर क्षेत्र के कार्यकर्ता शोक में डूब गए हें। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को साहेबपुरकमाल पहुंचेगा। बता दें कि उनके पुत्र भी विधायक हें।

वे 1980 में पहली बार बने थे  

 1990 से 2005 तक विधायक के साथ बिहार सरकार में नगर विकास मंत्री बने। दो बार चुनाव हारने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने जो 2020 तक रहे। उसके बाद वर्तमान में उनके पुत्र सतानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव विधायक हें ।

उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र के कार्यकर्ता उनके साहेबपुरकमाल के उषा भुजंगी कॉलेज में मंगलवार की सुबह से पहुंचने लगे हें। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को पटना से साहेबपुर कमल लाया जाएगा। एमएलसी डॉक्टर उर्मिला ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, कुशल ,प्रतिबद्ध सामाजिक न्याय व समाजवाद के मूल्यों को स्थापित करने वाले सशक्त राजनेता थे। उनके निधन से पार्टी , समाज और पूरे बिहार के राजनीति ने एक कुशल नेतृत्व को खो दिया है। दुःख की इस घड़ी में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom