Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड के लिए कैंप आयोजित।

 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड के लिए कैंप आयोजित। 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय


70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल एवं निशुल्क उपचार को लेकर तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर में 4 नवंबर सोमवार को कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप 9 नवंबर तक आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान का आयोजन किया गया है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान शिविर आयोजित करनेका निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके आलोक में आज 6 दिवसीय कैंप का आयोजन की शुरुआत की गई है। उन्होंने  बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी आयु वर्ग वाले व्यक्तियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा। छठ पर्व के अवसर पर बाहर से आने वाले पात्र लाभार्थियों को आशा, एएनएम, जीविका दीदी, विकास मित्र, आंगनवाड़ी सेविका एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिससे  पात्र लाभार्थी एप के माध्यम से और कैंप के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बना सकते हें। आयुष्मान कार्ड से सभी लाभुक देश के 30 हजार से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में 05 लाख रुपये तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom