दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर शिविर आयोजित 209 दिव्यांगों की हुई जांच।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांगों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच के प्रतिशत की जांच कर प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को को एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित जांच शिविर में उपस्थित बेगूसराय सदर अस्पताल के सर्जन डॉक्टर राजू कुमार, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर ब्रजेश कुमार, फिजिशियन डॉक्टर चंदन चौधरी, श्रवण रोग विशेषज्ञ डॉ आमिर अली ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विकास कुमार, वेद प्रकाश सहित अन्य चिकित्सकों ने शिविर में जांच के लिए पहुंचे दिव्यांगों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात उनके दिव्यांगता के प्रतिशत की जांच की।इस मौके पर शिविर में पहुंचे कुल 209 दिव्यांगों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात दिव्यांगता के प्रतिशत का जांच किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने जनाकारी देते हुए बताया कि 209 दिव्यांगजनों ने स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात दिव्यांगता के प्रतिशत की जांच कराने व प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जो शिविर में पहुंच कर अपने स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात दिव्यांगता के प्रतिशत की जांच करायी। शिविर के सफलतापूर्वक संचालन में स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज, डॉ संजय चौधरी,बुनियाद केंद्र के प्रभारी प्रबंधक संयुक्त कुमारी, नेत्र परीक्षक वेद प्रकाश, फार्मासिस्ट अनुराग कुमार, डाटा ऑपरेटर नरोत्तम कुमार, सुजीत कुमार, विनय कुमार,समावेशी बीआरपी दीपक कुमार, स्थापना के मोहम्मद शहंशाह, पीडब्ल्यूडी के अजय कुमार साह, अतुल कुमार वत्स, पकठौल के मुखिया पंकज साहनी, रात गांव के उप मुखिया सह जनसुराज के संस्थापक सदस्य मोहम्मद इब्राईल, राजू कुमार सहित अनुमंडलीय अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय होकर लगे रहे



