गौरा -1 में साहित्य सुधा पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का शिलान्यास
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
गौरा एक में साहित्य सुधा पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का शिलान्यास
बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ललन लालित्य के द्वारा किया गया । इस अवसर पे शिलान्यास सभा की अध्य्क्षता करते हुए हास्य व्यंग्य के कवि सह बेगूसराय प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य केशवेन्द्र राय ने कहा कि गाँव में बच्चों के अंदर शैक्षणिक विकास में ये पुस्तकालय काफ़ी कारगर होगा । बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के उपमहासचिव अनीश अंकुर ने दूरभाष पे साहित्य सुधा पुस्तकालय की आधारशिला रखने के लिए गौरा ग्राम वासी को बधाई देते हुए कहा कि इस गाँव की मिट्टी में साहित्य की उर्वरा शक्ति है जिसके कारण नाम की भाँति ये पुस्तकालय भविष्य में ज़िले भर में साहित्य की अमृत बरसायेगी । वरिष्ठ कवि शिवाश्रय रॉय ने कहा कि जहां पुस्तकालय रहता है उस समाज में वहाँ कला संस्कृति भी जीवित रहती है गौरा की धरती शिक्षा ,कला ,संस्कृति के क्षेत्र में सदा अग्रणी रही है ।ये पुस्तकालय से यहाँ के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए उचित मंच मिलेगा । ललन लालित्य ने कहा कि ये ई-पुस्तकालय के रूप काम करेगा । साथ ही साथ छात्रों के लिए अध्ययन केंद्र का भी होगा ।जहां बच्चे घर से आकर शांति पूर्वक पढ़ाई कर सकेंगें । उम्मीद है सार्वजनिक सहयोग से ये पुस्तकालय दो वर्ष में बन के तैयार हो जाएगा । ललन लालित्य ने अपने 51वें जन्म दिवस पे पुस्तकालय की आधारशिला रखने के साथ -साथ ज़रूरत मंदों के बीच हर साल की भाँति 51 कंबल का वितरण किया ।शिलान्यास पूजा पंडित हरि ओम झा के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर राम उजागर चौधरी ,प्रीतम कुमार ,सदानंद चौधरी ,कुमार कुंदन ,रविंद्र चौधरी ,अरविंद मालाकर ,कैलाश पंडित ,रामाकान्त चौधरी ,अभिजीत कुमार ,अजीत कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।


