Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

 तेघड़ा में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वारा  दशहरा के मौके पर रविवार को तेघड़ा में पथ संचलन निकाला गया। कई स्थानों पर पथ संचलन पर फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने संघ के स्थापना दिवस पर ध्वज प्रणाम करते हुए प्रार्थना की। वक्ताओं ने हिंदू समाज के एकजुट होने पर जोर दिया। स्वयंसेवकों ने मुख्य चौक से  पथ संचलन प्रारंभ होने से पहले  भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। संघ की 100 वर्षों की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। पथ संचलन तेघड़ा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराना ब्लॉक के पास पहुंचा। जहां स्वागत में उपस्थित महिला पुरुषों ने फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया  कार्यक्रम के समापन उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर तेघड़ा नगर कार्यवाह उमेश कुमार रजक,सह नगर कार्यवाह सुशांत कुमार, तथा जिला के सुरेंद्र कुमार, मनजीत मिश्रा सहित 142 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom