मृतक के परिजनों से मिलकर जदयू जिला अध्यक्ष ने दिया मदद का भरोसा
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा ( बेगूसराय)
एक सप्ताह पूर्व मोटरसाइकिल पर सवार तीन मजदूर युवक जो आलापुर से काम करके अपने घर वापस लौट रहे थे तभी बगराहा डीह हाईवे के समीप तेघड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों युवक को कुचल दिया था। जिसे इलाज के क्रम में तीनों की मौत हो गई थी। मृतक फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीह निवासी सुधीर महतो के 18 वर्षीय पुत्र चंदन महतो, सिंघो मतों के 31 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार महतो एवं अरुण दास के 19 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार दास के परिजनों से मिलने सोमवार को पूर्व एमएलसी सह जिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष रुदल राय ने शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे । तीनों युवकों की असमयिक निधन पर गहरी शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और मदद का भरपूर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा हमसे जो भी हो सकेगा और सरकार से जो भी हो सकेगा हम निश्चित करेंगे और आपके साथ हर दुख सुख में हम खड़ा रहेंगे। उनके साथ तेघड़ा प्रखंड जनता दल यूके प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष देव कुमार एवं रामनरेश सिंह, बरौनी नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज कुमार राय, तेघड़ा नगर अध्यक्ष हीरालाल महतो, प्रखंड प्रधान महासचिव अविनाश कुमार ,संजीव कुमार उल्लू, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे।


