Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

शारदीय नवरात्र के रंग में रंगने लगा है नगर,ग्रामीण इलाकों में बन रहा उत्सवी माहौल चहुंओर भक्ति का उल्लास, अधिकांश पंडाल बन कर तैयार, मूर्ति निर्माण तेज

 शारदीय नवरात्र के रंग में रंगने लगा है नगर,ग्रामीण इलाकों में बन रहा उत्सवी  माहौल

चहुंओर भक्ति का उल्लास, अधिकांश पंडाल बन कर तैयार, मूर्ति निर्माण तेज

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापन  से ही तेघड़ा के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र दुर्गा पूजा के रंग में रंगने लगा है। पूरा क्षेत्र मां की आराधना में जुट गया है। चहुंओर भक्ति का उल्लास नजर आने लगा है। हर जगह उत्सवी माहौल बनने लगा है। शारदीय नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को माता के छठे स्वरूप देवी  कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई।भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ किया। घरों में माता के जयकारे की गूंज होती रही।भक्तों ने माता से सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की श्रद्धालुओं ने इस दौरान नवरात्र का व्रत भी रखा है। प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडालों में हमेशा की तरह इस बार भी पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सभी देवी मंदिरों में बीते गुरुवार को ही श्रद्धापूर्वक कलश स्थापित किया गया और पूजा-अर्चना की गई। बरौनी घटकिंण्डी दुर्गा स्थान, बरियारपुर दुर्गास्थान, नोनपुर दुर्गास्थान , अंबा चिल्हाय रामपुर दुर्गा स्थान , आलापुर सिंहपुर दुर्गास्थान, नया नगर दुलारपुर दुर्गा स्थान, नया टोला दनियालपुर गौर 2 दुर्गा स्थान, बाजितपुर पीढ़ौली दुर्गा स्थान, तेघड़ा बाजार आदि गौरा गांव के कुल 6 दुर्गा  स्थायी मंदिरों में भक्ति की बयार बह रही है।

शारदीय नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को भक्तों ने माता के छठे स्वरूप माता कात्यायनी देवी  की पूजा अर्चना की और अभिष्ट की कामना की। भक्तों ने विधि विधान से स्थापित कलश में देवी कात्यायनी की श्रद्धापूर्वक पूजा कर माता से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ किया और माता की भव्य आरती उतारी। इधर, पंडाल और प्रतिमा निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। वैसे, अधिकांश पंडाल बन कर तैयार हो गये हें जबकि स्थायी मंदिरों को सजाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। इस बीच, पूजन स्थलों के आसपास फल और मिठाई की दुकानें भी सजने लगी है। जिसे दो दिनों के बाद मेला का स्वरुप मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom