Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दसवीं के दिन बारो में निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर प्रारंभिक पाठशाला बारो में पुलिस पब्लिक ने शांति समिति की बैठक आयोजन किया। तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता

दसवीं के दिन बारो में निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर प्रारंभिक पाठशाला बारो में पुलिस पब्लिक ने शांति समिति की बैठक आयोजन किया। 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा की शुभ अवसर पर बारो की ओर से पूजनोत्सव के दसवें दिन पारंपरिक तरीके से भव्य शोभा यात्रा निकली जाएगी। शोभा यात्रा निकालने की तैयारी की कार्यक्रम को लेकर सोमवार को राष्ट्रकवि दिनकर की पारंभिक पाठशाला मध्य विद्यालय बारो परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) डा० रविंद्र मोहन प्रसाद, नगर परिषद बरौनी के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार, गढहारा थाना अध्यक्ष सुमंत चौधरी, फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद आदि ने परंपरागत शोभा यात्रा जुलूस की तैयारी की समीक्षा की, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के द्वारा  कई आवश्यक   दिशा निर्देश भी दिए गए। बताते चले की दुर्गा पूजा के दशमी के दिन बारो भगवती स्थान से भगवती के प्रतिमा के साथ श्री छत्रपति शिवाजी व्यायाम शाला की भव्य शोभा यात्रा निकली जाती रही है । जो इस बार भी बड़े ही धूमधाम से और  शांतिपूर्ण तरीके से व्यायाम शाला का भव्य शोभा यात्रा निकली  जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom