Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

छात्र-छात्राओं ने थाली सज्जा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सभी को किया मंत्रमुग्ध

 छात्र-छात्राओं ने थाली सज्जा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सभी को किया मंत्रमुग्ध 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

 तेघड़ा में रोशनी का त्यौहार दीपावली पर्व के आगमन से पूर्व विद्यालयों में बच्चों के बीच कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हें। तेघड़ा पुरानी ब्लॉक अवस्थित डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल  के प्रांगण में शनिवार को प्रधानाचार्य सह विद्यालय के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में दीपावली महोत्सव पर थाली सज्जा प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का जलवा दिखाया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम दीपावली को सिर्फ रोशनी के त्यौहार के रूप में नहीं बल्कि एकता , विविधता और बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार के रूप में मनाते हें। उन्होंने बताया की रचनात्मकता की भावना से प्रेरित होकर हमारे छात्र-छात्राओं ने थाली सजावट प्रतियोगिता में भाग लिया है दिये हमारे भीतर के प्रकाश और हमारी रचनात्मक का प्रतिनिधित्व करते हें। मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता गौरव कुमार  ने कहा कि जिस तरह हम अपने घरों को दिए और रंगीन सजावट से रोशन करते हें उसी तरह हम अपने दिल और दिमाग करुण, दया और एकता की भावना से भी रोशन करें । यह पर्व हम सब अपने-अपने घरों में सावधानी से पटाखे जलाएं एवं पूरे आनंद के साथ इस पर्व को परिवार के साथ मनाये। दीवाली के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। प्राइमरी क्लास से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने  थाली, दीया, मोमबत्ती सजावट  जैसी प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला के प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने “प्रदूषण मुक्त” दिवाली बनाने का प्रण लिया। पूरे स्कूल का प्रांगण त्यौहार के रंग में सरोबर था । स्कूल के इंग्लिश शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने रोशनी के पर्व दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दी और उन्हें इस त्यौहार को उत्साह और मिलजुल कर मनाने की प्रेरणा दी तथा छात्रों को दीपावली के महत्व  के साथ ही ग्रीन दिवाली ‘मनाने के लिए प्रेरित किया। जिससे बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें और पटाखों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके। साथ ही उन्होंने छात्रों को बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य की जीत तथा पुरुषोत्तम श्री राम जी जैसा आदर्श व्यक्ति बनने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले  छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार सिंह, विद्यालय की शिक्षिका रूबी कुमारी,शालिनी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, अमरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो बच्चे अविभावक मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom