जब तक शोषण व दमन होगा मार्क्सवाद रहेगा,
मार्क्सवाद एक ऐसा दर्शन जो व्यवस्था परिवर्तन में रखती है विश्वास : शत्रुघ्न प्रसाद सिंह
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
जब तक समाज में शोषण ,दमन तथा उत्पीड़न रहेगा तब तक मार्क्सवाद भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में प्रासंगिक रहेगा। यह बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन में मार्क्सवाद विषय पर वामपंथी चिंतक प्रोफेसर फुलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा। ओमर 10+2 विद्यालय तेघड़ा के सभागार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तेघड़ा अंचल का प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। श्री सिंह ने कहा मार्क्सवाद एक वैज्ञानिक विचारधारा है तथा शोषण एवं दमन के खिलाफ लड़ने का हथियार भी है। इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन झंडो तोलन के साथ हुआ। पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सदस्यों को ‘मार्क्सवाद एवं लेलिनवाद’ के सिद्धांतों की जानकारी बेहद जरूरी है और देश के अंदर मौजूदा समय में बढते फासीवादी खतरों से लड़ने के लिए पार्टी सदस्यों को वैचारिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार देश में अंध राष्ट्रवाद की भावना को उभार कर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके असली चेहरे को लोगों के सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में रोजगार का सृजन नहीं किया जा रहा है और सरकार रोजगार रहित विकास की बातें कर रही है।जिससे एक तरफ आम जनों को नुकसान पहुंच रहा है और दूसरी छरफ बड़े-बड़े पूंजीपतियों व देशी-विदेशी कारपोरेट घराने को फायदा हो रहा है। वहीं तेघड़ा विधायक रामरतन सिंहने कहा कि आज संविधान तथा लोकतंत्र खतरे में है धार्मिक उन्माद फैलाकर देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी मोदी की गारंटी का सब्जबाग दिखाने के बावजूद भी भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मतदाताओं ने भाजपा को बहुमत से 32 सीटे कम 240 पर समेट दिया। नोटबंदी, जीएसटी, कोविड की तबाही ,महंगाई ,बेरोजगारी आदि से त्रस्त लोग ठगा महसूस कर रहे हें। प्रशिक्षण शिविर में 85 से अधिक भाकपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में रमाकांत सिंह, अंचल मंत्री परमानंद सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलम सिंह, पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ सहनी, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार, सनातन सिंह, भूषण सिंह, मुखिया चंद्रभूषण सिंह, पंकज पासवान, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र ठाकुर,कंचन किशोर, योगेंद्र ठाकुर, अधिवक्ता राज किशोर उर्फ गुड्डू, छात्र नेता अतुल राय अनजान, मोहम्मद नेहाल, मोहम्मद मुस्तकीम, के अलावे भारी संख्या में पार्टी सदस्य शामिल हुए



