Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रवि रंजन सिंह को कांग्रेस जिला सचिव बनने पर दी गई बधाई

 रवि रंजन सिंह को कांग्रेस जिला सचिव बनने पर दी गई बधाई


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/बेगूसराय

तेघड़ा प्रखंड के  दुलारपुर निवासी रवि रंजन सिंह को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने जिला कांग्रेस सचिव के पद पर मनोनीत किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मनोनीत पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए प्रायोजित पार्टी कार्यक्रमों को सक्रियता के साथ कार्यान्वित कराएंगे। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह की अपेक्षा के अनुरूप स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएंगे। रवि रंजन सिंह को जिला सचिव निर्वाचित होने पर जिला कांग्रेस सहित तेघड़ा प्रखंड के कांग्रेस नेताओं ने जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन को साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। नेताओं ने कहा है कि रवि रंजन सिंह कांग्रेस के समर्पित ऊर्जावान नेता हें। इनके मनोनयन से आगामी विधानसभा चुनाव में तेघड़ा विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अहम भूमिका होगी।  इनके पिता स्वर्गीय चंदेश्वर प्रसाद सिंह भी अपने जीवन के अंतिम समय तक कांग्रेस के कर्मठ नेता के रूप में पहचान बनाए हुए थे। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष चुनचुन राय, सचिव राजीव रंजन सिंह, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन सिंह गांधी, संजय सिंह,सुबोध सिंह, तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, दीपक कुमार सिंह, रामबाबू साह , सरोज पासवान, एहसान रिजवी, राजेश कुमार सरवन, हरिवंश कुमार सिंह, चंदन चौधरी सुमित कुमार राजेश सिंह, ब्रजकिशोर चौधरी आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom