Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

धनतेरस को लेकर सजने लगे बाजार, कीमतों में हुआ इजाफा

 धनतेरस को लेकर सजने लगे बाजार, कीमतों में हुआ इजाफा


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


धनतेरस को लेकर तेघड़ा अनुमंडलीय बाजार एवं उत्तर तेघड़ा के पकठौल चौक , बिढ़नियां बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चौक छोटे बड़े मार्केट धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए सजने लगे हें। बाजारों में कपडा, जूता, साज सज्जा, बर्तन, रेडीमेंट गारमेंट आदि की दुकानें सज गई है। दुकानदारों ने दिवाली पर्व को देखते हुए दुकानों पर अनेकों आकर्षक ऑफर भी निकाले है। दिवाली पर्व पर घरों और प्रतिष्ठानों को सजाया जाता है, जिसके लिए बाजारों में कंडील, रंगबिरंगी झालर आदि से पूरी तरह से गुलजार हो गए है। करवाचौथ पर्व के बाद धनतेरस व दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचने लगे है। 29 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जायेगा। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस तक बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाएगा। जिसके लिए बर्तन कारोबारियों से लेकर कपडा, जूता, रेडीमेट गारमेंट, साज सज्जा के कारोबारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बाजार में सभी तरह के आईटमों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद कारोबारियों को धनतेरस और दीवाली पर बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीदें है। बर्तन बाजार में पीतल के हीरा पन्ना के बर्तन खूब पसंद किए जा रहे हें। महिलाओं के कपडों में मलमल वाली साड़ी, जर्कन वाली साड़ी, आकर्षक डिजाईनों के सूट महिलाओं की पसंद बने हुए है। तेघड़ा मॉल के व्यवसाईयों ने बताया कि इस बार हम ग्राहकों के लिए अनकों ऑफर निकाले गए है। कपडों में एक सूट के साथ एक फ्री दिया जा रहा है। इससे अधिक खरीदने पर 50 फीसदी तक की छूट कंपनियों द्वारा निकाली गई है। इलैैक्ट्रोनिक की दुकानों पर अनेकों प्रकार की झालर आई हुई है। इस बार पिछले वर्ष की सामान की कीमतों में  इजाफा हुआ है,। इससे धनतेरस व दिवाली की खरीदारी पर असर पड़ता नहीं दिख रहा। दिवाली में घरों में साफ सफाई के साथ साथ सजाने की परंपरा भी है, जिसको लेकर बाजारों में रंगबिरंगी झालर आदि से पूरी तरह से गुलजार हो गए है। इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है, जिससे बाजार में अच्छे खरीदारी की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom