पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय शीघ्र होगा भुगतान: एमएलसी राजीव कुमार
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय, खगड़िया के विधान पार्षद राजीव कुमार ने 29 अक्टूबर मंगलवार को पंचायती राज विभाग के सचिव से मिलकर तिरस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के बकाया मानदेय भुगतान को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि पंचायती राज के रीढ़ की हड्डी है। पूर्व में मुखिया पंचायत, समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों को वित्तीय अधिकार दिए गए थे जिससे वह आत्मनिर्भर थे। परंतु अब वित्तीय अधिकार भी पंचायत प्रतिनिधियों से छीन लिए गए है।पंचायत प्रतिनिधियों का पारिश्रमिक के रूप में अल्प मानदेय दिया जाता है वह भी बिगत दो वर्षों से उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। उन्हें कहा कि बेगूसराय खगड़िया ही नहीं पूरे प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों की स्थिति दयनीय हो गई है। आगामी दीपावली और छठ पर्व सामने हें।ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों को अपने मानदेय का इंतजार है उन्होंने आग्रह किया है कि पंचायत प्रतिनिधियों के हित को ध्यान में रखते हुए दीपावली एवं छठ पर्व से पहले इनके मानदेय भुगतान किया जाए। एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा ने बताया कि
एमएलसी राजीव कुमार के पहल पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का लंबित मानदेय जल्द ही मिलेगा। उन्होंने पंचायती राज के सचिव को ज्ञापन दिया, जिसके बाद सचिव ने जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया है।


