जन सुराज की तेघड़ा प्रखंड घोषणा कार्यक्रम एवं संविधान सभा बैठक संपन्न
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
"जन सुराज की तेघड़ा प्रखंड घोषणा कार्यक्रम एवं संविधान सभा बैठक तेघड़ा एन एच 31 के पास होटल शिवाय इन के सभागार में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जन सुराज के राज्य समिति सदस्य संजय गौतम,संविधान सभा के डॉ रजनीश कुमार सिंह,पूर्व मुखिया सुरेंद्र सहनी,पूर्व मुखिया गालिब शाहीन और तेघड़ा प्रखंड जन सुराज के सैंकड़ों संस्थापक सदस्यों ने भाग लिया।आज की सभा में तेघड़ा अनुमंडल महिला अध्यक्ष कामिनी देवी,तेघड़ा अनुमंडल अध्यक्ष पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार चौधरी जन सुराज युवा जिला अध्यक्ष,गोविंदपुर एक के मुखिया राजीव पासवान ,मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष मो मजहर अली,युवा नेता विंग कमांडर रंजीत कुमार सिंह,इत्यादि ने अपनी बातों को रखा।कार्यक्रम के दौरान, जन सुराज की तेघड़ा प्रखंड संगठन की घोषणा की गई जिसमें कृष्ण मोहन सिंह को अध्यक्ष,अरविंद कुमार महतो को। संगठन महासचिव,शीला कुमारी को महिला अध्यक्ष,अशोक महतो को किसान अध्यक्ष,प्रणव मिश्र युवा अध्यक्ष,सतीश कुमार मिश्र को सोशल मीडिया प्रभारी,पप्पू पासवान कार्यालय प्रभारी,उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता मो इकबाल,नरेश पासवान ,जगदीश पासवान,सुमित्रा देवी,अमलेश कुमार राय, रामा महतो,धनेश्वर कुमार, मो इबायिल, रूदल महतो को प्रवक्ता बनाया गया। इसके अलावा पांच सदस्यीय अभियान समिति भी बनाई गई जिसके संयोजक अविनाश कुमार शीलू और रामशीष रजक,बलजीत कुमार सिंह,अभिषेक कुमार,धर्मेंद्र कुमार सदस्य बनाए गए।आज संविधान सभा की बैठक भी आयोजित की गई।इस सभा में जन सुराज पार्टी के संविधान के मसौदे को रखा गया और उपस्थित सदस्यों की राय और सुझाव नोट किया गया।मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार ने आगामी 2 अक्टूबर को पटना में होने वाले जन सुराज पार्टी की घोषणा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का आह्वान किया। अजय कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर 2024 बिहार और देश की राजनीति का ऐतिहासिक दिन है जब बिहार के एक करोड़ लोग एक साथ मिलकर एक राजनीतिक दल जन सुराज पार्टी की स्थापना करेंगे। जन सुराज के राज्य समिति सदस्य प्रो संजय गौतम ने जन सुराज की तेघड़ा प्रखंड संगठन की घोषणा और संविधान सभा की बैठक की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।


