Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रामपुर सिन्हा घाट के लिए नाव निर्माण का किया गया शिलान्यास

 रामपुर सिन्हा घाट के लिए नाव निर्माण का किया गया शिलान्यास 

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

उत्तर तेघड़ा के चिल्हाय पंचायत अंतर्गत रामपुर के  सिन्हा घाट पर नाव उपलब्ध नहीं होने की वजह से ग्राम वासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर एवं स्थानीय लोगों की पहल पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता द्वारा नव की व्यवस्था करवाया गया। नाव  निर्माण को लेकर शुक्रवार को शिलान्यास की गई। शिलान्यास पूजन पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर ने विधि विधान के साथ नारियल फोड़ कर किया। संजीव कुमार शंकर ने बताया कि बलान नदी के रामपुर सिन्हा घाट के पास माता दुर्गा का मंदिर है जहां ग्राम वासियों के द्वारा आस्था पूर्वक पूजा अर्चना यहां तक की धूमधाम से जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। पूजा समिति के पहल पर मंत्री महोदय के द्वारा उक्त घाट के लिए अपने तरफ से नये नाव निर्माण के लिए राशि की व्यवस्था कर दी गई है। नाव निर्माण हेतु आज शिलान्यास किया गया है। ग्रामीण युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नाव की व्यवस्था हो जाने से जहां दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन में सहूलियत होगी वही किसानी कार्य में लगे लोगों को उस पार खेती बाड़ी एवं डेरा पर आने - जाने में काफी सहूलियत होगी।घाट पर  नाव की व्यवस्था किए जाने को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वही दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, राजीव कुमार, संजय कुमार उर्फ नीरज वर्मा, नीतीश कुमार, बाबू साहब आदि ने बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के प्रति आभार प्रकट किया। नव निर्माण का कार्य अनुभवी मिस्त्री बैजनाथ शर्मा के द्वारा प्रारंभ किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom