Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यालय में हाथ धुलाई व जागरूकता रैली निकाली गई।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यालय में हाथ धुलाई व जागरूकता रैली निकाली गई।

तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा 2024 के तहत प्रखंड के चिल्हाय  पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबा के बच्चों के बीच शनिवार को हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चों को बारी-बारी से साबुन से हाथ धुलाई कराई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक व बच्चों ने विभिन्न तरह के फूल के पौधे लगाकर जल संचयन का संदेश दिया। वही शिक्षक व बच्चों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत  साफ सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अंत में जागरूकता रैली निकालकर पोषक क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। एसबीएम के प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार ने कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने बच्चों से  कहा कि स्वच्छता  न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखती है बल्कि मन और आत्मा को भी शांत रखती है। और इससे व्यक्ति चरित्रवान बनता है। उन्होंने शिक्षक और बच्चों को ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक दिनेश चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम लोगों का कर्तव्य है। जब तक पूरा वातावरण साफ नहीं रहेगा। तब तक लोग निरोग रहने की कल्पना नहीं कर सकते हें। इसलिए हर व्यक्ति को अगल-बगल की साफ सफाई करनी चाहिए। मौके पर एसबीएम के प्रखंड कर्मी रामप्रवेश ठाकुर, शिक्षक मोहम्मद असलम, अर्जुन कुमार दास ,जितेंद्र चंद्र, शिक्षिका सावित्री कुमारी, स्वच्छता  पर्यवेक्षक नयन भास्कर एवं अरुण कुमार आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom