डॉ. प्रभात कुमार 'प्रभाकर' को मिला डॉ.आनन्द नारायण शर्मा स्मृति सम्मान
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगुसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरोनी नगर परिषद् क्षेत्र स्थित बारो गांव निवासी लालो पोद्दार के पुत्र डॉ. प्रभात कुमार 'प्रभाकर को हिंदी दिवस के अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी भवन के सभागार में उनके संपूर्ण साहित्य पर डॉ. आनन्द नारायण शर्मा स्मृति सम्मान से जिला साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया।इस सम्मान मुख्य अतिथि ए. पी.एस. एम.कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। मौके पर साहित्य अकादमी के महासचिव अग्निशेखर, अकादमी के अध्यक्ष एवं बरौनी कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अमरेश शांडिल्य, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, सीनियर रिसोर्स पर्सन मैसूर के वीरेश कुमार, समय सुरभि अनन्त पत्रिका के संपादक नरेंद्र सिंह, प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल पतंग, प्रसिद्ध कवि एवं गायक सच्चिदानंद पाठक, मीनू कुमारी, उपमा, अलंकार आदि उपस्थित रहे। विदित हो कि डॉ. प्रभाकर दीर्घ समय से लेखन कार्य में लगे हें। अब तक लगभग दो सौ से अधिक इनके रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है । तो कई बार प्रसारित भी हुई है। इन्होंने बहुत कम समय में करीब बीस पुस्तकें लिखीं है। इन पुस्तकों में खासकर यूजीसी नेट की पुस्तकें इतनी महत्वपूर्ण है कि भारत के लगभग सभी विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं पढ़ रहे है
हें।और लाभान्वित हो रहे हें। डॉ. प्रभाकर की कई पुस्तकें विदेशी भाषाओं में भी अनुदित है।


