Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

केंद्र सरकार और बिहार सरकार के डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा गया तथा बिहार में हो रहे भ्र्ष्टाचार पर निशाना साधा गया।

बछवारा प्रखंड अंतर्गत अरबा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरवा  में वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयजयराम साहनी के अध्यक्षता में बैठक किया गया ।


बैठक में पार्टी के विस्तारीकरण के साथ साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार के डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा गया तथा बिहार में हो रहे भ्र्ष्टाचार पर निशाना साधा गया। बैठक की अध्यक्षता वीआईपी के जिला प्रभारी सह पूर्व जिलापरिषद दुलारचंद सहनी ने किया तथा संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरबा सरयुग सहनी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता प्रभात कुमार को प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुना गया। वही युवाध्यक्ष सुनीत कुमार शर्मा उर्फ राजा शर्मा छात्र प्रखंड अध्यक्ष अजय पोद्दार आईटी शेल का अध्यक्ष विजय महतो निषाद व दलित प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष इंडिया बाबू तथा प्रखंड प्रभारी संतोष सिंह निषाद  सर्वसम्मति से बनाया गया। कार्यक्रम में भगवानपुर प्रखंड प्रभारी सुरेंद्र सहनी ,पैक्स अध्यक्ष उदय सहनी, धरवेंद्र रजक,दिनेश महतो,मिथुन सहनी सज्जन सहनी अमोल सहनी सुमंत प्रितमिलन,महताब उद्दीन सुभाष शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वही नवनिर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा निर्णय लिया गया । प्रखंड के सभी पंचायत में जाकर पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी का गठन कर लिया जाय।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom