Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विमर्श कक्ष में विभिन्न मुद्दो को लेकर पंचायत समिति की बैठक

 विमर्श कक्ष में विभिन्न मुद्दो को लेकर पंचायत समिति की बैठक 


नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता

प्रखण्ड कार्यालय स्थित विमर्श कक्ष में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की गई।अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख अनीता देवी के द्वारा की गई।इस दौरान   आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता,जन वितरण प्रणाली में धांधली,मनरेगा आदि मुद्दे को रखा गया।मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने आंगनवाड़ी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की जांच में केवल खाना पूर्ति की जाती है।जहां आंगनबाड़ी केंद्र बना हुआ है वहां किसी के दरवाजे पर केंद्र नहीं चलेगा।डफरपुर वार्ड नंबर 18 में संचालित केंद्र संख्या 32 को सेविका शांति देवी आवास बनाए हुए हैं।केंद्र बांसबारी में चल रहा है।एक सप्ताह में केंद्र से आवास हटाने का निर्देश दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र की जांच करने के लिए छह सदस्यीय अनुश्रवण समिति बनाया गया है। इसमें प्रमुख,बीडीओ, मुखिया राष्ट्रपति कुमार, विजय पासवान, पंसस अजीत सिंह एवं अरविंद सिंह को सदस्य चुना गया है।नावकोठी प्रखंड को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग सदस्यों ने उठाया।कृषि पदाधिकारी ने तकनीकी रूप से वर्षा होने की पुष्टि करते हुए कहा कि सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं हो सकता है।बिजली बिल में सुधार की मांग जोर-जोर से उठा।करैंटांर  में 60 परिवार को बिजली अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।इस पर अभिलंब कार्यवाही हो।प्रखंड में कृषि फीडर को सुदृढ़ किया जाए ताकि कृषि कार्य सुचारू रूप से चले।अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र देवपुरा की पुरानी भवन को तोड़कर नया भवन बनाने का प्रस्ताव पास किया गया।महीना में एक दिन शनिवार को बिजली बिल को लेकर प्रखंड परिसर में शिविर लगाने का प्रस्ताव लिया गया।पिछले पंसस की बैठक में लिए गए प्रस्ताव को अमली जामा पहनाया गया।आपूर्ति से संबंधित डीलर मनोज राम,गौतम कुमार और राजकुमार सिंह का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।इस दौरान बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय,सीओ सूरज कुमार,कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार,सीडीपीओ मोनिका रानी,एमओ स्वेता कुमारी,कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव,स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर,कनिय अभियंता बिजली विभाग नीरज कुमार,पशुपालन पदाधिकारी विष्णुदेव पोद्दार,नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार, हसनपुर बागर के मुखिया विजय पासवान, रजाकपुर के मुखिया स्वेता भारती,उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, पंसस नावकोठी अनीता देवी,अजीत कुमार, रामबाबू पंडित आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom