नवनिर्मित सीएचसी का औचक निरीक्षण
नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी नावकोठी में नवनिर्मित सीएचसी का राष्ट्रपति कुमार एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया।विदित हो कि बीएमएसआईसीएल के द्वारा शेखर पोल्लूट्यूब संस्था के द्वारा निर्माण किया जा रहा है।लगभग 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सीएचसी का निर्माण प्रोजेक्ट इंचार्ज कुन्दन सिंह की देखरेख में किया जा रहा है।जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू व जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा ने निर्माणाधीन सीएचसी की फिनिसिंग सहित अन्य गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए निमार्ण कार्य करने को कहा। विदित हो कि ग्रामीणों के द्घारा बार-बार शिकायत मिल रही थी की कम गुणवत्ता के साथ सीएचसी का निर्माण किया जा रहा है। इसी आलोक में स्थानीय मुखिया व जिला पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा निर्माणाधीन सीएससी का निरीक्षण किया गया। जिसमें किए जा रहे कार्य में कम गुणवत्ता को देखते हुए तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। इस दौरान उप मुखिया विजय कुमार,वार्ड सदस्य सुधीर कुमार महतो, मोहम्मद सलमान, महेश कुमार, शत्रुघन कुमार आदि मौजूद थे।


