मशरूम उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्टकृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा बेगूसराय द्वारा 18 सितंबर बुधवार को संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मशरूम उत्पादन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मटिहानी प्रखंड से क्लस्टर से जुड़े कुल 54 महिलाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 18 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अजित कुमार यादव जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय, अजीत कुमार उप परियोजना निदेशक आत्मा बेगूसराय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार यादव ने संबोधन में बताया गया कि मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण भूमिहीन किसानों के लिए रोजगार का बेहतर साधन है साथ ही ग्रामीण स्तर पर कुपोषण की समस्याओं से निजात पाने के लिए इसका सेवन सभी लोगों के लिए फायदेमंद है आज काफी तेजी से शादी विवाह के मौके पर मशरूम के उपभोग का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ा है साथ ही होटल में भी मशरूम लोगों की पसंद बनती जा रही है जिससे कि मशरूम की मांग बढ़ी है । इसे सालों भर उगाने के लिए यहां तापक्रम अनुकूल नहीं है इसे सालों भर उगाने के लिए बतानुकूलित इकाई की स्थापना की आवश्यकता होती है जिसको बनाने में काफी खर्च होते हें ।हालांकि उद्यान निदेशालय बिहार द्वारा इसपर वित्तीय सहायता दी जा रही है।प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थी उद्यान निदेशालय बिहार द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन से संबंधित कार्यक्रमों का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हें । मशरूम उत्पादन में सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है जिसमें से मशरूम का तैयार बैग पर सरकार के द्वारा 90% अनुदान झोपड़ी मशरूम इकाई की स्थापना पर 50% अनुदान पता अनुकूलित इकाई की स्थापना पर 50% अनुदान spown उत्पादन पर 90% अनुदान के साथ-साथ उद्योग विभाग के द्वारा पैकेजिंग पर वित्तीय सहायता दी जाती है वर्तमान समय में जिला में जो भी spown की खरीदारी होती है वह अन्य जिलों या अन्य प्रदेशों से की जाती है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में अजीत कुमार परियोजना निदेशक आत्मा बेगूसराय द्वारा बताया गया कि आत्मा बेगूसराय किसानो को निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने की दिशा में कार्य कर रही है किसान को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण हेतु राज्य के बाहर के मशरूम से संबंधित संस्थानों में निःशुल्क 21 दिनों तक का प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था है प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी जानकारी देने हेतु सुरेंद्र कुमार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गढ़पुरा श्रीमती खुशबू कुमारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मटिहानी श्री कुंदन कुमार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बरौनी सुश्री Swadha सहायक तकनीकी प्रबंधक तेघरा , सुश्री सुषमा कुमारी जिला तकनीकी प्रबंधक सेवा प्रदाता सेल आत्मा कार्यालय बेगूसराय के अलावे कुल 54 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया l












