बैठक में नहीं शामिल हो रहे हें कई अधिकारी , नल जल व बिजली की समस्याओं का छाया रहा मुद्दा
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय के अटल कलम भवन के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रमुख नरेश पासवान ने की। बैठक में शिक्षा, बाल विकास परियोजना, बिजली, पेयजल आपूर्ति सहित नल जल योजना की बदहाली का मुद्दा छाया रहा।
बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार ने कहा कि बैठक में संबंधित सभी 19 विभाग के पदाधिकारीयों की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन दुर्भाग्य है कि कुछ पदाधिकारी को छोड़कर , अंचल व राजस्व, बाल विकास ,मनरेगा, सांख्यिकी, अग्निशमन, पीएचडी ,पुलिस प्रशासन , श्रम विभाग, सड़क निर्माण एवं जल आपूर्ति विभाग सहित कई महत्वपूर्ण अधिकारी बैठक से ही अनुपस्थित रहेंगे तो जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित में उठाए जा रहे मुद्दे को सुनने वाला कौन होगा उन्होंने अनुपस्थित पदाधिकारी के विरुद्ध जिला पदाधिकारी बेगूसराय से कार्रवाई की मांग की। बरौनी दो के पंचायत समिति सदस्य अनुज कुमार ने कहा कि पीएचडी द्वारा संचालित नल जल योजना के तहत नल जल योजना के मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे पूरे प्रखंड में नल जल की व्यवस्था बादहाल की स्थिति में है । वहीं किसानों के कृषि सिंचाई के लिए पंचायत स्तर पर सरकारी नलकूप को संचालित करने की मुद्दा उठाया गया। चिल्हाय के पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के समय केंद्र पर मिले भारी अनियमित्ताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सेविकाओं का आरोप है कि प्रत्येक महीना विभागीय अधिकारी द्वारा केंद्र से अच्छी खासी राशि ली जाती है तो केंद्र मानक के अनुसार कैसे संचालित होंगें। बरौनी एक के मुखिया पंकज सिंह राधे राधे ने कहा की बिजली विभाग के द्वारा बिजली की भारी कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है फिर भी बिजली बिल में कोई कमी नहीं है। पकठौल पंचायत समिति सदस्या बिंदु देवी ने योजना के चयन में भेद भाव का आरोप लगाते हुए कहा कि घाट पर सीढ़ी निर्माण के लिए 1 साल पूर्व योजना दिया गया लेकिन व्यवस्था द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। वही अनुज कुमार ने कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसके लिए कार्यालय में एक अतिरिक्त कर्मी एवं इनवर्टर की व्यवस्था करने की मांग किया ।प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे एवं जन समस्याओं पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि अनुपस्थित पदाधिकारी के प्रती करवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि वार्ड से लेकर जिला पार्षद स्तर तक सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी सामंजस बिठाकर पंचायत के विकास के लिए काम करने की आवश्यकता है। ताकि पंचायत की समस्याओं का समाधान हो सके और पंचायत में बेहतर विकास का काम हो सके। वही पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए समस्याओं एवं सुझावों पर गंभीरता पूर्वक उसके निदान और समाधान की हर संभव कोशिश की जाएगी। बैठक में कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर संजय कुमार चौधरी, बिजली ग्रामीण के कनीय अभियंता नटवर कुमार मौर्या, जीविका के बीपीएम बिरजू कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार , पशुपालन विभाग के डॉक्टर रमेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के कोऑर्डिनेटर नितेश कुमार बरौनी तीन के मुखिया सह संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार राय , बरौनी एक के मुखिया पंकज सिंह राधे-राधे, पकठौल के मुखिया पंकज सहनी,आधारपुर के मुखिया प्रतिनिधि बौघु सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, राजकुमार सिंह, ललन कुमार, महेंद्र ठाकुर, सुनीता देवी, ज्योति सिंह, बिंदु देवी, सविता देवी,के अलावे अन्य प्रतिनिधि व कर्मी मौजूद थे।



