समाजसेवी चंद्र प्रकाश सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ आनंद जी ने अपने पैतृक गांव बरौनी से पौधा रोपण अभियान शुरू किया उन्होंने दर्जनों स्थान पर फलदार पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए कहा कि हमारा संकल्प पौधारोपण कर धरती को हरा भरा बनाए रखने एवं पौधे को किसी ऐसे स्थान पर लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया है। पौधे सुरक्षित एवं जीवित रह सके जिसको लेकर टीम के अन्य सदस्यों को संकल्प दिलाते हुए पौधारोपण किया एवं सभी सदस्य से आग्रह किया की सभी अपने-अपने घरों के आस पास में संकल्प लेकर एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि हम पर्यावरण संरक्षित कर शुद्ध वायु प्राप्त कर सके। श्री सिंह ने बताया कि मेरे संरक्षण में मेरा टीम लगातार कई वर्षों से समाज के हर क्षेत्र में खासकर शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य कर रही है आज बरौनी गांव में फलदार, छायादार पौधे आम, जामुन, बरगद, बादाम आदि लगाएं गए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण सबसे बेहतर उपाय है आज के समय में प्रदूषण कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि हम अपने आस पास पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करेंगे। टीम में कार्यकर्ता मन्नु सिंह, नाथू बिहारी ,शंभू सिंह, मंतोष कुमार ,जवाहर कुमार ,सुधीर सिंह के अलावे टीम के दर्जनों युवक मौजूद थे



