Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

हथियार लहराते दो युवकों को पुलिस ने क्या गिरफ्तार।

हथियार लहराते दो युवकों को पुलिस ने क्या गिरफ्तार। 

तेघड़ा  ,बेगूसराय

क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हें। बीते कुछ महीने के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हत्या, लूटपाट सहित शादी समारोह के दौरान युवको के द्वारा हथियार का प्रदर्शन करना जैसे आम बात हो गई है। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद  अपराधी बेखौफ होकर मजे लूट रहे हें। अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो गये हें। कि लगातार उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर थाना क्षेत्र के पकठौल पंचायत  से सामने आया है। जिसमें पांच युवक बुधवार की संध्या  हथियार लहराते पकठौल पुस्तकालय, पकठौल चौक होते हुए किरतौल दुर्गा स्थान पर आकर दहशत फैलाने के के ख्याल से प्रदर्शित कर रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना को दी तेघड़ा के एएसआई रामेश्वर प्रसाद ने दलबल के साथ वहां पहुंचकर हथियार के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया बाकी तीन युवक मौके  से फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पांच युवक का ग्रुप है जो कश्यप ग्रुप के नाम से आम लोगों में दहशत फैलाने के लिए इस तरह के असंवैधानिक कार्य में लगा हुआ है। पुलिस के गिरफ्त में आए  वार्ड संख्या 1 के स्वर्गीय रामचंद्र सहनी का पुत्र अमरनाथ कुमार एवं वार्ड संख्या 4 के चंद्रशेखर सहनी का पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में बताया गया है।हालांकि जिला प्रशासन इस तरह के आपराधिक मामलों में काफ़ी सख्त है। बावजूद इसके लोग कानून को हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे हें। क्षेत्र में इस तरह के बढ़ रहे गतिविधि जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हें जबकि कई मामलों में पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब देखना है कि अन्य  तीन युवक जो पुलिस के नजर से भागने में सफल रहा  पुलिस कब तक कार्रवाई करती है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है बाकी इस तरह के घटना में शामिल कोई भी व्यक्ति हो उसे पर पुलिस विधि संवत त्वरित कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom