प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई
प्रखंड के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। पूर्व पीएम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। गौरा 6 वजलपुरा में मंडल उपाध्यक्ष गजानंद झा के आवासीय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष दीपक राय ने किया। तथा संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार डब्लू के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री सरोज राय, मंडल उपाध्यक्ष अलख निरंजन सिंह उर्फ पुतुल बाबू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जानकी देवी, जिला कार्य समिति सदस्य अरुण सिंह, आईटी सेल विधानसभा संयोजक श्याम कुमार छोटे, पूर्व मंडल महामंत्री हरे राम राय, पंकज सिंह, मनजीत मिश्रा ,निशांत भारद्वाज ,अमरेश कुमार, सहित अन्य कार्यकर्ता ने ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही देश के आधुनिकीकरण में उनके योगदान की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वही गौरा एक पंचायत में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय गौतम की आवास पर अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जल्दी समझ को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मृत्युंजय गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए वाजपेई जी ने दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए पोखरण में पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट कर संपूर्ण विश्व को भारत की शक्ति का एहसास कराया। अमेरिका और यूरोप संघ समिति कई देशों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए लेकिन उसके बाद भी भारत अटल जी के नेतृत्व में हर तरह की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निवटने में सफल रहा। उन्होंने 19 फरवरी 1999 को सदा - ए सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू कराई। इस सेवा का उद्घाटन करते हुए अटल जी ने पाकिस्तान की यात्रा करके नवाज शरीफ से मुलाकात की और आपसी संबंधों में एक नई शुरुआत की थी।



