गौरा में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती।
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा एक पंचायत अवस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय गौतम के आवासीय परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए उन्हें महामानव बताते हुए देश के प्रमुख महान राजनेता बताया ।उन्होंने उन्होंने कहा कि अटल जी की पूरी जिंदगी राष्ट्र को समर्पित रहा है और हमेशा हिंदी और राष्ट्र की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया और वे एक अजय राजनेता थे । केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अटल जी की जन्म जयंती अवसर पर इतना ही कहूंगा अटल जी एक महा मानव थे और पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया । आपको याद होगा कि जब पहली बार धोती कुर्ता पहन कर संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया विपक्ष के नाते जब भी इनको मौका मिला यह हिंदी को बढ़ावा दिया, राष्ट्र के संस्कृति को बढ़ावा दिया और ये कवि के रूप में कवि हृदय के साथ-साथ एक अजय राजनेता भी थे । जिनका कोई आलोचक नहीं था ।बछवारा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन का असर है कि अटल जी पूरी जिंदगी राष्ट्र के समर्पित रहे पार्टी के लिए समर्पित रहे लेकिन राजनीतिक जीवन में अजय रहे। इनका कोई आलोचक नहीं रहा।सुशासन के रूप में हमने मनाया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि अनुशासन के रूप में ई गवर्नेंस इसको हमने अटल जी के जन्मदिन के रूप में स्वीकार है और पूरे देश ने आज सुशासन दिवस के रूप में मनाने का कार्य किया है। इस मौके पर नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व विधायक ललन कुंवर ने कहा कि उनका समर्पण और सेवा भारत के प्रति अमर युग में भी प्रेरणा का स्रोत रहेगा। आगत अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ नेता मृत्युंजय गौतम ने की। मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए


