दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण की आकलन को आयोजित दो दिवसीय कैंप संपन्न।
तेघड़ा , बेगूसराय
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण की आवश्यकता का आकलन एवं पंजीकरण तथा कृत्रिम अंग लगाने को लेकर बुधवार से आयोजित बुनियाद केंद्र तेघड़ा के प्रांगण में। परीक्षण शिविर आज गुरुवार को संपन्न हो गया।जिस शिविर के माध्यम से 80 से अधिक दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया साथ ही विभाग के द्वारा बुनियाद केंद्र में ही 40 से अधिक दिव्यांग जनों को ऑन द स्पॉट सामग्री तैयार कर कृत्रिम अंग भी लगाया गया। इस बीच केस मैनेजर प्रदीप गुप्ता ने शिविर आयोजन में उपलब्ध तमाम सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में एलिम्को संस्था द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर, छड़ी, सेंसर स्टीक्स सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने को लेकर दिव्यांगजनों का आकलन एवं पंजीकरण किया गया है । पी /ओ पिंटू कुमार रितिक कुमार एवं रविंद्र कुमार ने बताया कि इस शिविर में गुरुवार को भी ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों को इस शिविर का लाभ मिला है। अधिक संख्या में उन्हें कृत्रिम अंग या अन्य सहायक उपकरणों की आवश्यकता का आकलन एवं पंजीकरण किया है।


